Saturday, 26 April 2014

खबरदार! वायरस कर सकता है अश्लील पोस्ट!

अनचाहे अश्लील पोस्ट से लोग परेशान


अखिल गुप्ता ने जैसे ही अपना फेसबुक अकाउंट खोला तो वो हैरान हो गए। कारण उनके वाल पर अनेक अश्लील पोस्ट थी। इनमें से कई उनके अकाउंट से डाली गई थी। तो कई दोस्तों के एफबी अकाउंट से टैग कर डाली गई थी।

जबकि उन्होंने एक भी अश्लील पोस्ट अपने अकाउंट से नहीं की थी।

यह केवल एक मामला नहीं है, हजारों फेसबुक यूजर्स के अकाउंट पर नूडिटी की बाढ़ आ गई है। सोशल साइट्स फेसबुक और आर्कुट यूजर्स के अकाउंट पर पिछले कुछ समय से अश्लील पोस्ट की जा रही है। जबकि यूजर्स इन पोस्ट को अपने वाल पर नहीं डाल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment